इंसान को स्वस्थ रखने में हंसी अहम भूमिका निभाती है। इसलिए हम सभी को हंसना चाहिए। अगर आप सुबह-शाम हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आप से दूर रहेगी। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
Viral Jokes: संता और बंता की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।
फोटो देखकर संता बोला-
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां है यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी।
संता- तुम्हे कैसी बीबी चाहिये?
बंता- चांद जैसी।
संता- चांद जैसी, मतलब ?
बंता- जो रात को आये और सुबह होते ही चली जाये।
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली “दूध वाला
संता और बंता शादी में गये।
संता ने खाने की प्लेट में टीशु पेपर देखा।
टीशु पेपर को संता ने खाने की चीज समझा और उसे खाने लगा।
संता को टीशु पेपर खाते देख बंता बोला –
ओये मत खा यार इसको साला फीका हैं।