फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: पुलिसवाले ने पप्पू से पूछा- इस बैग में क्या है..? जवाब सुनकर सभी हो गए बेहोश, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Sun, 26 Dec 2021 05:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes in hindi police said to pappu what is in this bag pappu ke majdar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

स्वस्थ रहने की फ्री दवा है हंसी। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां इंसान से दूर रहती हैं। इसलिए हम सभी को दिन में जरूर एक बार हंसना चाहिए। 



पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...

पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है..?

पप्पू- बताते हैं...!

पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें..?

पप्पू- बताते हैं... बताते हैं...!

पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया..!
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला... हवलदार बोला- 
साहब इसमें तो बतासे हैं..!

पुलिसवाला (पप्पू से)- इसमें बतासे हैं तो 
इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था..?

पप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था ती इतमें बताते हैं बताते हैं...!

ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश...!

Viral Jokes in hindi police said to pappu what is in this bag pappu ke majdar chutkule
जोक्स - फोटो : istock

एक कंजूस आदमी ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई

शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडीज कार गिफ्ट की।

शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी, आदमी ने फिर खून दिया।

अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए।

कंजूस- इस बार सिर्फ लड्डू

शेख- अब मेरे अंदर भी तुम्हारा खून दौड़ रहा है।

Viral Jokes in hindi police said to pappu what is in this bag pappu ke majdar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

एक गांव का लड़का जो दिल्ली नौकरी करने गया,

अपने गांव वापस आया और अपने दोस्तों से बोला:

पता है जितनी भीड़ दिल्ली;वालों की शादी में होती है,

उससे ज्यादा भीड़ तो अपने यहां गांव में तब होती है जब खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes in hindi police said to pappu what is in this bag pappu ke majdar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...

लड़का-बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...

भगवान बोले-बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...

माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।

विज्ञापन
Viral Jokes in hindi police said to pappu what is in this bag pappu ke majdar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

आजकल शहर में जितनी सवारियां नहीं, उससे ज्यादा तो ऑटो और ई-रिक्शा हैं।

कोई सवारी दिख जाए तो ऐसे लपकते हैं कि मानो किडनैप कर रहे हों।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed