फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: पप्पू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है, गप्पू ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 14 Dec 2021 05:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes in hindi Pappu said getting a lot of pain in the head pappu majedar jokes
जोक्स - फोटो : iStock


स्वस्थ रहने और प्रसन्न रहने के लिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसते रहने से मन के साथ ही घर में भी खुशहाली रहती है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता के कारण होने वाली बीमारियां लोगों को आसपास भी नहीं भटकती हैं। हंसने के लिए आदमी को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। वह किसी भी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुलों की इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका होती है। इसलिए हम लोगों को जोक्स और चुटकले पढ़ने चाहिए जिससे मन प्रसन्न रहे। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


पप्पू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।

गप्पू- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें।

पप्पू- क्यों? 

गप्पू- तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है

 

Viral Jokes in hindi Pappu said getting a lot of pain in the head pappu majedar jokes
जोक्स - फोटो : iStock


70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।

जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?

महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।

जज- वो कैसे ?

महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं

और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं !

Viral Jokes in hindi Pappu said getting a lot of pain in the head pappu majedar jokes
जोक्स - फोटो : iStock

खचाखच भरी मुबंई लोकल में एक खूबसूरत भाजी वाली महिला सफर कर रही थी...

अचानक किसी ने जंजीर खींच दी...

पास में खड़े...कानपुरिया लड़के का हाथ छू गया...

भाजी वाली-आराम से खड़े हो जाओ

लड़का- सॉरी...

कुछ देर बाद...किसी ने फिर जंजीर खींच दी...

भाजी वाली- काय करतो तुमी....

कानपुरिया लड़का-खैनी लगा रहे हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes in hindi Pappu said getting a lot of pain in the head pappu majedar jokes
जोक्स - फोटो : iStock

बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में बंगाली बाबा को टिकट चेकर ने पकड़ लिया...और फिर...

टिकट चेकर-टिकट दिखाएं, बाबा?

बाबा-नहीं है।

टिकट चेकर-जाना किधर है?

बाबा-जहां मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है।

टिकट चेकर-चलिए, अब मैं आपको पहुंचा देता हूं

बाबा-कहां?

टिकट चेकर-जहां, बांसुरीवाले का जन्म हुआ है।

विज्ञापन
Viral Jokes in hindi Pappu said getting a lot of pain in the head pappu majedar jokes
जोक्स - फोटो : iStock

एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...

लड़की-आप मेरा फ्रेंड बनेंगे

बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है

लड़की-धारा

बिहारी वकील-कौन सी धारा 144 या 145

लड़की ने तुरंत फोन काट दिया...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed