Viral Jokes: हर किसी के जीवन में हंसने-मुस्कुराने का काफी महत्व है। हंसने मन तनाव से दूर रहता है और आप चिंतामुक्त रहते हैं। इंसान की कई बीमारियों की वजह मानसिक तनाव है। तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
टीचर- चल बता...4 और 4 कितने होते हैं?
पप्पू- 10 होते हैं.
टीचर- 8 होते हैं... नालायक
पप्पू- हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
संता ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे...?
लड़की- नहीं, आप कौन हो...?
संता- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी के मारे उछलने लगा।
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है।
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है।
Jokes: बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ, बाप का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
Jokes: तुम बहुत खूबसूरत हो, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के इन चुटकुलों को पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
रिश्तेदार- बेटा क्या प्लानिंग है आगे की...?
पप्पू- वो तो आप पर निर्भर करता है...
रिश्तेदार- वो कैसे...?
पप्पू- 100 रुपये दिए तो बर्गर लाऊंगा
और अगर 200 दिए तो पिज्जा...!