हंसने से इंसान का शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है जिससे कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योगगुरु दोनों इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर इंसान हंसता रहता है, तो अपने सार दुख दर्द को भूल जाता है जिससे मानसिक तनाव और चिंता उसके आस-पास भी नहीं भटकटे हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Viral Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
पत्नी- तुम मुझे वचन दो कि मेरे मरने के बाद तुम दूसरा ब्याह नहीं रचाओगे?
पति- दूसरा ब्याह रचाऊंगा? अरे मैं तो सारी ज़िन्दगी किसी की बारात में भी नहीं जाऊंगा!
बीवी- जी, लड़कों का कॉमनसेंस बिलकुल जीरो होता है.
संता- क्यूं?
बीवी- अब देखो ना जेंटस टॉयलेट में लिख कर आएंगे “शालू आई लव यू”
अब क्या शालू वहां पढ़ने जाएगी?
बेवकूफ लड़के।
बीवी- जी अरैंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर बताइएं?
पति- देख भाग्यवन, अरैंज मैरिज का मतलब होता है “बिका हुआ माल वापस नहीं होगा” और लव मैरिज का मतलब होता है “पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें”।
पत्नी पति से- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे?
पति- सॉरी यार! मुझे क्या पता था कि तुम्हारी शादी मेरे साथ हो जाएगी!