अच्छी सेहत के लिए अच्छे भोजन के साथ हंसते रहना भी बेहद जरूरी हैं। कोशिश करें हर रोज आप कम से कम 5 मिनट तो जरूर खुलकर हंसें। हंसने के दौरान कई अच्छे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो सेहत पर पॉजिटिव असर डालते हैं। सिर्फ यही नहीं शोध में भी पाया गया है कि खुलकर हंसने से आपको अच्छी नींद मिलती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ कर जरूर हंसी आ जाएगी। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
Viral Jokes: गोलू ने भोलू से पूछा- तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो? मिला ये मजेदार जवाब
पिता - पेपर कैसा गया?
बेटा - पहला सवाल छूट गया,
तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया,
पांचवां नजर नहीं आया!
पिता - और सवाल दो?
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया...!
गोलू- तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो?
भोलू- एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था...
अचानक सामने भालू आ गया
भालू देखकर चिंटू सांस रोककर जमीन पर लेट गया...
भालू - अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता...
पिताजी डांटते हुए बोले- राजू तुम्हें फूल तोड़ लाने को कहा था और तुम पूरी डाली तोड़ लाए, जल्दी बोलो क्यों?
राजू- पिताजी, वहां लिखा था कि फूल तोड़ना मना है, इसलिए मैं डाली सहित तोड़ लाया...