जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: वैलेंटाइन डे पर वकील ने खरीदे 40 खूबसूरत कार्ड, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
चिंटू- तुम आज तक कभी किसी की शोक सभा में गए हो?
पिंटू- हां, एक बार गया था, लेकिन बहुत बेकार लोग थे
चिंटू: क्यों.....????
पिंटू- मैं 3 घंटे बैठा रहा किसी ने मुझसे हंसकर बात तक नहीं की....
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए.....
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने लिखा, हैलो माय डियर, पहचान गए ना?
शाम को मिलो, आई लव यू
दुकानदार- ये क्या मामला है?
वकील साहब- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास कॉलोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे।
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे, इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं दुकानदार के उड़े होश!
टीचर ने मोनू से सवाल किया...
बिल्ली पूंछ क्यों हिलाती है?
मोनू ने बड़ी ही मासूमियत से जवाब दिया- क्योंकि पूंछ बिल्ली की है।
1970-80 की लड़कियां बोलती थीं- साजन मेरा उस पार है, मिलने को दिल बेकरार है... और
अब लड़कियां बोलती हैं- साजन मेरा उस पार है, जल्दी से आजा वरना दूसरा तैयार है।