Viral Chutkule: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं।
संता ने अपनी पत्नी को बैंक की लाइन में खड़ा करवा दिया और खुद ऑफिस चला गया
शाम को जब वापस आया तो पत्नी बोली- धूप में खड़े-खड़े दो बजे बैंक के दरवाजे में घुसी
तीन बजे कैशियर के सामने पहुंची,
मुझे खड़ा कर वो चाय पीने चला गया।
आधे घंटे बाद आया और कंप्यूटर पर बैठ कर बोला- सॉरी मैम पैसे नहीं हैं।
आपकी कसम मुंह मिर्ची खाये जैसा हो गया, मेरे तो तन-बदन में आग-सी लग गई, सारे दिन रोई परेशान हुई।
घर का सारा काम छोड़ कर भूखी-प्यासी इतनी देर खड़ी-खड़ी पांव तोड़े
और आखिर में यह जवाब, पैसे नहीं हैं!
संता गुस्सा करता हुआ बोला और तुम पागलों जैसी यूं ही आ गई?
उनका कुछ नहीं कर पाई?
मुझ पर तो आज तक 15 बेलन तोड़ चुकी हो
कम से कम एक बेलन उन पर तोड़ आती, उनको भी तो कुछ मालूम पड़ता।
पत्नी बहुत ही धीरज से बोली बेलन तो आज एक और टूटेगा!
पैसा बैंक में था, तुम्हारे खाते में नहीं था।
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सिरी, करवाचौथ
और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना,
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया। उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा – छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।
एक भिखारी को 100 का नोट मिला वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया 1500 रुपये का बिल आया,
उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया इसे कहते हैं... फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया
Funny Jokes: संता ने बंता को बताया- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है? पढ़िए मजेदार चुटकुले
पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं। इस प्यार का राज क्या है?
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था ,पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं।