Viral Chutkule: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम सकारात्मक सोचते हैं। हमें हंसने के लिए खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Chutkule: साली को मिला 'अलादीन का चिराग' तो जीजाजी ने कह दी मजेदार बात, पढ़िए ऐसे ही जोक्स
साली- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है।
जीजा- वाह उससे क्या मांगा?
साली- मैंने पहली बार आपके लिए कुछ मांगा और
कहा कि वह आपके दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पर उसकी जरूरत तो आपकी दी को है।
भोलू- एक दर्जी के पास गया...
भोलू - पैंट की सिलाई कितनी है?
दर्जी - 200 रुपये...
भोलू - और निक्कर की...?
दर्जी - 50 रुपये...
भोलू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...!
सोनू - यार मोनू आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया।
मोनू- अच्छा फिर क्या हुआ?
सोनू- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया। हमसे पंगा लिया..
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
Funny Jokes: लड़की वाले- हर महीने कितना कमा लेते हो? लड़के का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट