फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Chutkule: जब संता और बंता के बीच हुई जमकर लड़ाई, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Sun, 12 Jun 2022 07:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
Viral Chutkule in Hindi When Fight in Santa Banta Read Santa Banta ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Viral Chutkule in Hindi: हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। अगर आपको हंसने की वजह नहीं मिल रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



टीचर- कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।।
पप्पू, इसका अर्थ बताओ?

पप्पू- काम नहीं होने से राधिका
रास्ते पर घूम रही है...
कदाचित उसे फल खरीदने होंगे!

टीचर- बहूनि में व्यतीतानि जन्मानि तव चार्जुन! इसका क्या अर्थ है?

पप्पू- मेरे अनेक जन्म हो चुके हैं पर
तुम्हारा जन्म चार जून को हुआ है!

टीचर- अरे, क्या बोल रहे हो ...चल अब बताओ..
दक्षिणे लक्ष्मणोयस्य वामे तु जनकात्मजा का क्या अर्थ है?

पप्पू- दक्षिण की ओर से आकर लक्ष्मण बोला..
जनक...तुम्हारे तो मजे हैं!

टीचर- चलो इसका अर्थ ही बता दो...
हे पार्थ, त्वया चापि मम चापि...!

पप्पू- हे अर्जुन, तुम भी चाय पियो, मैं भी चाय पीता हूं।

टीचर अभी तक कोमा में है।

Viral Chutkule in Hindi When Fight in Santa Banta Read Santa Banta ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock



संता और बंता की लड़ाई हो रही थी।

संता (गुस्से में)- मैं तेरे कपड़े फाड़ कर तुझे घर के बाहर भेज दूंगा।

बंता (और ज्यादा गुस्से में)- ओ चुप कर, सीरियस लड़ाई में रोमांटिक बातें न किया कर।

Viral Chutkule in Hindi When Fight in Santa Banta Read Santa Banta ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पिंकी- क्या करते हो...? 

संता- लेखक हूं...! 

पिंकी- क्या लिखते हो...? 

संता- अपना नंबर दो ना, एक फोटो तो दिखाओ, ब्यूटिफूल डियर, जैसे लेख लिखता हूं...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Chutkule in Hindi When Fight in Santa Banta Read Santa Banta ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock


लड़की वाले- तुम्हें कैसी बीवी चाहिए?

पप्पू- चांद जैसी होनी चाहिए।

लड़की वाले- चांद जैसी ही क्यों?

पप्पू- जो रात को आए और सुबह को चली जाए।

पप्पू की ख्वाहिश सुन आज तक लड़की वाले नहीं आए।

विज्ञापन
Viral Chutkule in Hindi When Fight in Santa Banta Read Santa Banta ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पति-पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया... 

पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी... अगर, तुम ना बोले तो... मैं जहर खा लूंगी 

पत्नी- एक... 

पति- खामोश 

पत्नी- दो... 

पति- फिर भी चुप्प 

पत्नी- बोलो ना प्लीज... 

पत्नी का रोना शुरू... 

पति- गिनती गिन... गिनती 

पत्नी- शुक्र है! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed