Viral Chutkule in Hindi: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके और समय की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
Viral Chutkule: संता- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं, बंता ने दिया गजब का जवाब
संता- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं
बंता- ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दे।
संता कोई बड़ी चीज बता...
बंता- एमआरएफ का टायर दे दे।
भिखारी- कुछ खाने को दे दो
लड़की- टमाटर खाओ
भिखारी- रोटी दे दो
लड़की- टमाटर खाओ
भिखारी- अच्छा लाओ टमाटर ही दे दो
लड़की की मां- अरे तुम जाओ बाबा …ये तोतली है…
कह रही है .. कमाकर खाओ…
बच्चा- नल से आते पानी को देखकर बोला,
पापा ये पानी कहां से आता है?
पापा- बेटा नदी से….
बेटा- तो फिर मुझे नदी देखनी है।
पापा उसे नदी दिखाने ले जाते हैं।
बच्चा उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है।
और भागता हुआ घर आकर मां को कहता है।
मम्मी जल्दी से नल खोलो, पापा आते होंगे
पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...
पत्नी- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने
पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98...पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया
मुझे?
सन्नाटा...छा गया