फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: बाप से बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Sun, 15 Jun 2025 06:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 06:21 PM IST
सार

Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। 

विज्ञापन
Very Funny Jokes of the Day Father Daughter Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
 
 

Very Funny Jokes of the Day Father Daughter Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ।
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए।
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रखकर गई है।
बाप बेहोश...
 

Very Funny Jokes of the Day Father Daughter Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पति बाइक लेकर घर से निकल रहा था...
पत्नी- ये लो सुई...
पति- ये क्यों...?
पत्नी- अगर चेकिंग चल रही हो, तो सुई से पंचर करके पैदल बगल से निकल लेना...
पंचर मात्र 20 रुपये का बनेगा और चालान हजार का...!

Jokes In Hindi: आदमी- डॉक्टर साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है, पढ़िए मजेदार चुटकुले
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Very Funny Jokes of the Day Father Daughter Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पिता- अगर तू फिर परीक्षा में फेल हुआ तो मुझे पापा मत बोलना।
रिजल्ट के बाद...
पिता- तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा...?
बेटा- दिमाग खराब मत कर मदनलाल, तूने पापा कहलवाने का हक खो दिया है...!

आज के मजेदार जोक्स: बेटा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली? वजह पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
 

विज्ञापन
Very Funny Jokes of the Day Father Daughter Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- आज मैं Noun पढ़ाऊंगी!  पप्पू तुम खड़े हो जाओ...
पप्पू- जी मैडम...
टीचर- लड़की सबसे हंस के बात करती है, इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है, सबसे सेटिंग करना चाहती है...!!!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed