फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला? पप्पू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 16 Feb 2024 10:44 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 16 Feb 2024 10:44 AM IST
विज्ञापन
Todays funny jokes in hindi husband wife jokes in hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

हिंदी जोक्स: आज के समय में हम सभी के लिए हंसना जरूरी है, क्योंकि अगर हम हंसते रहेंगे तो मानसिक तनाव से बचे रहेंगे। इससे मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें स्वस्थ रहना है, तो हंसना बेहद जरूरी है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



पिता (बेटे पर गुस्सा करते हुए)- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे,
तुझे पुदीना लाने के लिए कहा था और तू ये धनिया ले आया. पहचान ही नहीं पाता.
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए.
बेटा- फिर तो पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं.
पिता- क्यों?
बेटा- क्योंकि मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है...!!

Todays funny jokes in hindi husband wife jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?
पप्पू- तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट की थी, इसलिए निकाला...
दोस्त- चेन चांदी की थी क्या?
पप्पू- नहीं साइकिल की...!!!
 
Todays funny jokes in hindi husband wife jokes in hindi
जोक्स - फोटो : Twitter
एक सिपाही ने मौका-ए-वारदात से थानेदार को फोन किया-
जनाब, यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी।
थानेदार- क्यों?
सिपाही- क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था।
थानेदार- गिरफ्तार कर लिया औरत को?
सिपाही- नहीं साहब, अभी पोंछा सूखा नहीं है...!!
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays funny jokes in hindi husband wife jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो...?
पति- 72 फीसदी मेरी जान...
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो...?
पति- पगली... लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना...!
 
विज्ञापन
Todays funny jokes in hindi husband wife jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की सरकारी ऑफिस जाती है और कहती है सर,
मुझे इनकम टैक्स सर्टिफिकेट बनवाना है
चपरासी - अंदर जाकर बाबू से मिल लीजिए
लड़की ने तुरंत अपने बॉयफ्रेंड को फोन लगाया और बोली बाबू।
तुमने बताया नहीं तुम इनकम टैक्स सर्टिफिकेट भी बना लेते हो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed