Husband Wife Latest Jokes: हंसना और हंसाना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप इस भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसने की आदत डाल लीजिए। हर दिन हंसते रहने से हम दिल की बीमारी समेत कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...!
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...।
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
पति के जन्मदिन पर पत्नी- क्या गिफ्ट दूं?
पति- तुम मुझे इज्ज़त दो, कहना मानो यही काफी है।
पत्नी- नहीं, मैं तो गिफ्ट ही दूंगी।
पति को लगी अब चपत
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाकिया कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली "दूध वाला"
मां- कहां हो बेटी?
रिंकी- हॉस्टल में पढ़ रही हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो?
मां- थिएटर में ठीक..तेरे पीछे बैठी हूं, ब्रेक में मेरे लिए भी पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक ले आना
मेंढक पप्पू से- तुम्हारे पास दिमाग नाम की कोई चीज़ है क्या ?
पप्पू- है।
मेंढक- नहीं है।
पप्पू- अरे भाई, बोला ना है।
मेंढक- नहीं है, नहीं है, नहीं है … और यह बोलते हुए मेंढक कुए मे छलांग लगा देता है।
पप्पू- हे भगवान्, इसमें आत्महत्या करने वाली तो कोई बात नहीं थी