Today Funny Jokes: वर्तमान समय में हम सभी को हंसने की बेहद जरूरत है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन खुश रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पड़ोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
2 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
पहला दोस्त- ओये सुन! सेकेंड ईयर का रिजल्ट आ गया क्या?
दूसरा दोस्त- हां आ गया और अब तमीज से बात कर।
पहला दोस्त- क्यों?
दूसरा दोस्त- क्योंकि अब मैं तेरा सीनियर हूं।
3 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
कंडक्टर - मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
महिला- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल
और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- बाकी?
महिला- कर्मफूटे, बाकी जेठानी के हैं।
तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
4 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
कर्मचारी- सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज
ऑफिस आना है?
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी
है... मुझसे या पत्नी से?
कर्मचारी- ठीक है सर... मैं आ रहा हूं।
5 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
पतलू- भाई कहां जा रहे हो?
मोटू- यार सोना खरीदने जा रहा हूं। सुना है सोने में भारी गिरावट आई है।
पतलू- तुझसे ऐसा किसने कहा?
मोटू- अरे कल ही न्यूज में सुना।
सोने में काफी गिरावट आई है। पहले लोग 6 घंटे सोते थे अब मोबाइल फोन के कारण 5 घंटे ही सोते हैं।