फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: टीचर के सवाल का मोनू ने दिया ऐसा जवाब, विज्ञान को भी हिला डाला

Wed, 03 Jan 2024 11:32 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
Today's funny jokes teacher student jokes read majedar chutkule in hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Today's Jokes: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



आधी रात को पुलिस ने चिंटू के घर का दरवाजा खटखटाया...
चिंटू- कौन है?
पुलिस- पुलिस।
चिंटू- क्या काम है?
पुलिस- दरवाजा खोलो, हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने आदमी हो?
पुलिस- 4 हैं।
चिंटू (गुस्से में)- तो गधो, आपस में ही बात कर लो…
मुझे क्यों परेशान कर रहे हो!

Today's funny jokes teacher student jokes read majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
आज मोनू ने विज्ञान को हिला डाला
टीचर- छिपकली कौन है?
मोनू- छिपकली एक गरीब मगरमछ है, 
जिसे बचपन में Born-Vita नहीं मिला और वो कुपोषण का शिकार हो गई..। 
उसके बाद से टीचर सदमें में है।
Today's funny jokes teacher student jokes read majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक अंकल ने पिंटू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है?
पिंटू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं, बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में डूब कर मर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Today's funny jokes teacher student jokes read majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- गलती से भी 31 दिसंबर 2023 की रात 11:59 PM पर वाशरूम मत जाना।
गप्पू- क्यों...
पप्पू- क्योंकि सीधे अगले साल ही बाहर निकलोगे!
जनहित में जारी।
विज्ञापन
Today's funny jokes teacher student jokes read majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू पार्टी से रात को देर से घर गया।
अगले दिन दोस्तों ने उससे पूछा- बीवी ने कुछ कहा तो नहीं?
पिंटू- नहीं कुछ खास नहीं…ये दो दांत तो मुझे वैसे भी निकलवाने थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed