फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: भाभी जी ने लड़कों के कॉमन सेंस को लेकर कह दी गजब की बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Fri, 19 May 2023 12:22 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 19 May 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Knwo Why Bhabhi Said Boys Have Absolutely Zero Common Sense Read Funny Jokes in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Funny Chutkule: हंसते-मुस्कुराते रहने से मन प्रसन्न रहता है और चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। हंसी हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से रोजाना खुलकर हंसना चाहिए। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हसाने का सिलसिला...

भाभी (देवर से)- लड़कों का कॉमन सेंस बिल्कुल जीरो होता है।
देवर- कैसे?
भाभी- अब देखो ना जेंटस टॉयलेट में लिख कर आएंगे प्रिया आई लव यू
अब क्या प्रिया वहां पढ़ने जाएगी?
भाभी की बात सुनकर देवर हैरान रह गया।

Today’s Funny Jokes Knwo Why Bhabhi Said Boys Have Absolutely Zero Common Sense Read Funny Jokes in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
दामाद 14 दिनों से ससुराल में था।
सास- दामाद जी कब वापस जा रहे हो?
दामाद- क्यों?
सास- बहुत दिन हो गए।
दामाद- आपकी बेटी तो छ: छः महीने मेरे घर में रहती है।
सास- वो तो वहां ब्याही गयी है।
दामाद- तो क्या मैं यहां अपहरण करके लाया गया हूं।
Today’s Funny Jokes Knwo Why Bhabhi Said Boys Have Absolutely Zero Common Sense Read Funny Jokes in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
राजू, डॉक्टर से- क्या आप बिना दर्द किये भी दांत निकाल लेते हो ?
डॉक्टर- नहीं तो.
राजू- मैं तो निकाल लेता हूं।
डॉक्टर- वो कैसे ?
राजू - ही ही ही ही ही ही हा हा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Knwo Why Bhabhi Said Boys Have Absolutely Zero Common Sense Read Funny Jokes in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
भिखारी- कुछ खाने को दे दो बेटा मैं बहुत लाचार हूं...
आदमी- देखने में तो हट्टे-कट्टे हो फिर लाचार कैसे हो?
भिखारी- अपनी आदत से।
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Knwo Why Bhabhi Said Boys Have Absolutely Zero Common Sense Read Funny Jokes in Hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पत्नी- सुनिए जी, मिर्ची किस मौसम में लगती है ? 
पति- किसी खास मौसम में नहीं लगती, जब सच बात बोलो तब ही लग जाती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed