Today’s Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान की तरह हंसी की भी जरूरत है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और नकारात्मकता आपसे दूर रहती है। हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इससे आप खुश रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। इसलिए हम सभी अपने बिजी टाइम में से कुछ समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जीजा-साली के वायरल जोक्स पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही जोक्स
पप्पू - मैंने आज दुकानदार को उल्लू बनाया।
गप्पू - कैसे?
पप्पू - एक जूते की कीमत पर दो जूते खरीदे,
कीमत एक ही पर लिखी थी...
गप्पू - दूसरे जूते पर रेट लिखना भूल गया होगा...
पप्पू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...
पप्पू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...
पप्पू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...
पप्पू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!
टीचर– इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ – “मुंह में पानी आना “….
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया –
“मेरे मुंह में पानी आ गया… “.
टीचर – गेट आउट
मम्मी- बेटा इंसान की जान कहां से निकलती है?
बेटा- खिड़की से,
मम्मी- वो कैसे?
बेटा- कल आपने घर की बैल बजाई तो पापा ने पड़ोसन से कहा जान तुम खिड़की से निकल जाओ
आज के मजेदार जोक्स: बेटे ने पापा से मांगी बुलेट, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी