Pati Patni ke Chutkule in Hindi: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हसंने के कई फायदे हैं। हंसते रहने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वो कभी भी और कहीं भी हंस सकता है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी।
शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए,
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने
लगा..!!
गरीबों की मदद करने लगा
सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया..!!
अब पत्नी फ़ोन पर , अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी- ” कमीना
अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में
लगा हुआ है..!! “
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
बीवी से परेशान पति एक दिन
पंडितजी के पास पहुंचा
पति- पंडितजी, एक बात बताइये
ये जनम जनम का साथ वाली बात
सच है क्या ?”
पंडितजी- “सौ फ़ीसदी सच !
पति- “मतलब मुझे अगले जनम में
भी यही पत्नी मिलेगी …
पंडितजी – “बिलकुल !
पति- “हे भगवान ! फिर तो
ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा
नहीं …!!