Today’s Funny Jokes: हंसी मजाक करने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसके साथ ही मन में सकारात्मक सोच आती है। हंसने से हम मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
पत्नी- आपको मेरी सुंदरता ज़्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार…?
पति- मुझे तो तेरी ये मज़ाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा।
मां- फिर क्या करोगे?
बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।
लड़की - आज मेरे भाई ने मुझे
तुम्हारे साथ बाईक पर देख लिया।
लड़का - ओ तेरी, तो फिर क्या हुआ
बाद में।
लड़की - फिर क्या बस का किराया
वापिस ले लिया।
फैमिली बहुत डेंजर है मेरी।
Comedy Jokes: जब संता को पत्नी से प्यार बढ़ाने के लिए तांत्रिक ने बताया गजब का व्रत, पढ़िए ऐसे ही चुटकुले