Today’s Funny Jokes: अगर आप अपने सुबह की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। आपका मन खुश रहता है और सकारात्मक महसूस करते हैं। हंसने और खुश रहने से आप स्वसथ रहते हैं और इससे उम्र लंबी होती है। इसलिए दिन में कम से कम एक बार सभी को जरूर हंसना चाहिए। हंसने चिंता और तनाव भले ही कुछ देर के लिए ही, लेकिन दूर हो जाते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
आज के मजेदार जोक्स: बेटे ने पापा से मांगी बुलेट, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
बेटा- पापा बुलेट दिलवा दो...
पापा- पड़ोस की लड़की को देख नालायक... बस से जाती है,
बेटा- हां पापा यही तो नहीं देखा जाता..
एक बड़े बोर्ड पर मिक्सर के साथ लड़की की फोटो लगी थी और लिखा था- एक्सचेंज ऑफर...
पति बहुत देर से वो बोर्ड देख रहा था।
यह देख कर पत्नी बहुत ही नम्रतापूर्वक बोली-
घर चलिए ऑफर सिर्फ मिक्सर पर है !
पति- शादी के समय सात फेरे लेते वक्त
तुमने वचन दिया था और स्वीकार किया था कि
मेरी इज्जत करोगी, मेरी सब बात मानोगी।
पत्नी- तो क्या इतने लोगों के सामने तुमसे बहस करती।
बीवी की बात सुनकर पतिदेव हैरान रह गए।
पत्नी- तुम चुकंदर खाया करो
पति- क्यों?
पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल और गाढ़ा होता है.
पति- अच्छा, अब तुम्हें खून भी हाई क्वाॅलिटी का पीना है..