Most Funny And Viral Chutkule in Hindi: हंसना हम सभी के लिए बेहद जरूरी होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। हंसने से हम टेंशन से बच रहते हैं और मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियां भी हमसे दूर रहती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: लड़की ने अचानक ही लड़के को जड़ दिया थप्पड़, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़की ने अचानक ही लड़के को थप्पड़ जड़ दिया।
लड़का तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
लड़की- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी।
गर्लफ्रेंड- मेरे पापा ने कहा है कि अगर मैं फेल हो गई तो मेरी शादी किसी रिक्शावाले से करा देंगे।
बॉयफ्रेंड- अरे वाह... मेरे पापा ने कहा है कि अगर मैं फेल हुआ तो मुझे रिक्शा दिला देंगे।
पत्नी- क्या तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे?
पति- क्या करूं, तुम तो जानती ही हो।
आज कल परिवार के साथ देखने लायक फ़िल्में बनती ही कहा हैं।
पत्नी हो गई बेहोश
मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है?
भोलू - जी सर, बिल्कुल किया है!
मास्टर- कौन सा?
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी,
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।