फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: लड़की- मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर देख लिया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 04 Nov 2022 11:06 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 04 Nov 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Boy and Girl Jokes Read Brother Sister Chutkule in Hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : amar ujala

Santa Banta ke Chutkule: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको कम से कम दिन में एक बार जरूर हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर तीनों स्वस्थ रहते हैं। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से इंसान का इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहता है। हंसने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, आपके तनाव को कम कर देंगे। 



लड़की- आज मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर देख लिया।
लड़का- ओ तेरी, तो फिर क्या हुआ बाद में.. 
लड़की- फिर क्या बस का किराया वापस ले लिया फैमिली बहुत डेंजर है मेरी।

Today’s Funny Jokes Boy and Girl Jokes Read Brother Sister Chutkule in Hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू अपने बेटे का एडमिशन करवाने स्कूल गया।
तब उसके बेटे से पूछा गया-
“what is your mother tongue??”
इसपे चिंटू ने जवाब दिया- बोल दे “very long”

Today’s Funny Jokes Boy and Girl Jokes Read Brother Sister Chutkule in Hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Boy and Girl Jokes Read Brother Sister Chutkule in Hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

मिंकू- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो? 
चिंकू (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 केले खा सकता हूं।
मिंकू ने हंसते हुए जवाब दिया- गलत जवाब दोस्त,
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो।
चिंकू घर पहुंचा और जाते ही बीवी से सवाल किया
तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो?
बीवी- मैं 4 केले खा सकती हूं।
चिंकू (निराश स्वर में बोला)- अगर 6 कहती तो
एक मस्त सा Joke सुनाता।

विज्ञापन
Today’s Funny Jokes Boy and Girl Jokes Read Brother Sister Chutkule in Hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

टीचरः बच्चों आई लव यू का आविष्कार किस देश में हुआ?
चिंटू (स्टूडेंट): चीन में!!
टीचरः वह कैसे?
स्टूडेंटः मैंम, इसमें चीनी गुण हैं। न कोई गारंटी, न कोई वारंटी।
चले तो जिदंगी भर, न चले तो घंटे भर!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed