Today Majedar Chutkule in Hindi: अच्छी सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद माना जाता है। मानसिक तनाव की वजह से आज कल हर कोई परेशान है। इसके साथ ही तनाव के कारण लोग कई बीमारियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में हंसी मानसिक तनाव से बचने के लिए एक दवा का काम कर सकती है। हंसने-मुस्कुराने से मन खुश रहता है और तनाव से आप बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
आज के मजेदार जोक्स: संता की गर्लफ्रेंड ने वैलेंटाइन डे पर कर लिया ब्रेकअप, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट
दोस्त- तेरी गर्लफ्रेंड ने वैलेंटाइन पर तुझसे ब्रेकअप क्यों किया?
संता- तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट की थी, इसलिए..
दोस्त- चेन चांदी की थी क्या?
संता- नहीं साइकिल की।
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है, जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी..?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
पप्पू- यार, लड़कियों का ही अच्छा है... शादी से पहले पापा की परी होती हैं और
शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं...!
गप्पू- और लड़के...?
पप्पू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से...!
एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर उड़ाना सीख रहा था...!
पांच सौ फुट की ऊंचाई पर उड़ते-उड़ते अचानक
हेलीकॉप्टर नीचे आ गिरा...!
प्रशिक्षक ने पूछा - क्या हुआ..?
जवाब मिला- कुछ नहीं, ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी, सो मैंने पंखे बंद कर दिए थे...!
Majedar Chutkule: टीचर- बताओ मंकी को हिंदी में क्या बोलते हैं? स्टूडेंट का जवाब सुनकर नहीं कंट्रोल होगी हंसी