फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पप्पू- बाबा शादी के बाद क्या होगा? तांत्रिक का जवाब सुनकर उड़ गए होश

Tue, 14 Oct 2025 02:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Oct 2025 02:48 PM IST
सार

Today Jokes in Hindi: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Today Jokes in Hindi jokes marriage life funny chutkule viral comedy jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

Today Jokes in Hindi: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला, फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं 
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा। 
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता? 
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते..., 
 

Today Jokes in Hindi jokes marriage life funny chutkule viral comedy jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू अपना हाथ एक बाबा को दिखाता है 
तांत्रिक- शादी के 10 साल तक तुम्हें कष्ट झेलना पड़ेगा बच्चा 
पप्पू - अच्छा... फिर 10 साल बाद क्या होगा बाबा? 
तांत्रिक- तुमको आदत हो जाएगी... कष्ट झेलने की। 
 

Today Jokes in Hindi jokes marriage life funny chutkule viral comedy jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
लड़का- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं!
गुरु जी- कैसे...?
लड़का- हैंडपंप से...!

Jokes In Hindi: डॉक्टर ने मरीज को लिखी दवा, पढ़ें सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Jokes in Hindi jokes marriage life funny chutkule viral comedy jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया,
एक बच्चा ये देख रहा था, 
उसने अपने पिता से पूछा - पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं... 

Jokes: बबलू- हम दोनों कुछ दिन साथ में रहकर देख लेते हैं, प्रेमिका का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
Today Jokes in Hindi jokes marriage life funny chutkule viral comedy jokes
Funny Jokes - फोटो : freepik

डॉक्टर- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम? 
पप्पू- हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं। 
डॉक्टर- बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है? 
पप्पू- जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed