Today Jokes in Hindi: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: पप्पू- बाबा शादी के बाद क्या होगा? तांत्रिक का जवाब सुनकर उड़ गए होश
Today Jokes in Hindi: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
पप्पू अपना हाथ एक बाबा को दिखाता है
तांत्रिक- शादी के 10 साल तक तुम्हें कष्ट झेलना पड़ेगा बच्चा
पप्पू - अच्छा... फिर 10 साल बाद क्या होगा बाबा?
तांत्रिक- तुमको आदत हो जाएगी... कष्ट झेलने की।
गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
लड़का- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं!
गुरु जी- कैसे...?
लड़का- हैंडपंप से...!
Jokes In Hindi: डॉक्टर ने मरीज को लिखी दवा, पढ़ें सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार चुटकुले
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया,
एक बच्चा ये देख रहा था,
उसने अपने पिता से पूछा - पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं...
Jokes: बबलू- हम दोनों कुछ दिन साथ में रहकर देख लेते हैं, प्रेमिका का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
डॉक्टर- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम?
पप्पू- हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है?
पप्पू- जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)