फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Funny Jokes: आदमी- मुझे तलाक चाहिए, जज ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Wed, 30 Apr 2025 10:47 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 30 Apr 2025 10:47 AM IST
सार

Jokes:  जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते-हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Today Funny Jokes Viral Jokes in Hindi Jokes of the Day
फनी जोक्स - फोटो : free

Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कठिन से कठिन समय आसानी से बीत जाता है। स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलासिला.....



आदमी (जज से)- मुझे तलाक चाहिए
जज- लेकिन तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
आदमी- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है
और बर्तन भी मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेंगी
बर्तन मांजने से 10 मिनट पहले पानी भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
आदमी- समझ गया हजूर, मेरी अर्जी वापस दे दो....
Today Funny Jokes Viral Jokes in Hindi Jokes of the Day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? 
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं
आपकी फ्री में खोद दूंगा.....
Today Funny Jokes Viral Jokes in Hindi Jokes of the Day
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जब चिंटू ने पिंटू के लिए खास तेल में बनाए पकौड़े 
चिंटू- आज मैंने एक स्पेशल डिश बनाई है,
जिसे खाते ही गर्मी गायब हो जाएगी
पिंटू- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार? 
चिंटू- नवरत्न तेल में पकौड़े.....


एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं
पंडित जी बेहोश......
विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Viral Jokes in Hindi Jokes of the Day
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है
पत्नी- क्या गलतफलमी?
पति- यही कि मैं सो रहा था......
विज्ञापन
Today Funny Jokes Viral Jokes in Hindi Jokes of the Day
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
आधी रात को सोनू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था,
एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
पप्पू - दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने,
पुलिस वाला - इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
पप्पू - नहीं, साहब बीवी देगी...
 

Hindi Chutkule: देवर ने भाभी से कही दुबारा शादी करने की बात, वजह पढ़कर हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed