Today Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हर दिन कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस बिजी लाइफ में हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव जैसी समस्या से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: मास्टर जी- सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है? पप्पू का जवाब सुनते ही कर दी पिटाई
Today Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हर दिन कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस बिजी लाइफ में हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव जैसी समस्या से बच सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर जी- सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है?
पप्पू- किताब में।
मास्टर जी- कैसे?
पप्पू- क्योंकि किताब खोलते ही नींद आ जाती है।
फिर पप्पू की हुई डंडे से पिटाई
चिंटू- डॉक्टर साहब एक साल पहले मुझे बुखार आया था।
डॉक्टर- हां तो अब क्या?
चिंटू- आपने नहाने को मना किया था, आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि आपसे पूछता चलू… 'अब नहा लूं क्या'?
Comedy Jokes: जीजा- तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? साली का जवाब सुनकर बोलती बंद
रोहन- शराब पीते पीते रोने लगा।
मोहन- क्या हुआ... रो क्यों रहे हो?
रोहन- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा...
Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- आज मेरी शादी है, अब क्यों लौटकर आए हो यहां? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर उड़े होश
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
पप्पू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
पप्पू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)