Today Funny Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- एक साल में कितनी रात्रि होती है, छात्र का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
Today Funny Jokes: अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
मोनू- पहले तो बहुत रोया,
फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
डॉक्टर बेहोश
टीचर ने चिंटू से पूछा- एक साल में कितनी रात्रि होती है
चिंटू -10 रात्रि
टीचर- कैसे?
चिंटू - 9 नवरात्रि और एक शिवरात्रि
टीचर बेहोश
Husband Wife Jokes: पत्नी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
भाभी जी एक बैंक में गई और कहा...
मुझे एक ज्वाइंट खाता खुलवाना है
बैंक कर्मचारी- अपने पति के साथ क्या मैम?
भाभी जी- नहीं, जिसके खाते में ढ़ेर सारे रुपये हो...
बैंक कर्मचारी हुआ बेहोश
Jokes in Hindi: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?