फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: मास्टर जी- मुहावरे का अर्थ बताओ 'सांप की दुम पर पैर रखना, छात्र ने दिया गजब जवाब

Thu, 27 Mar 2025 05:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 05:14 PM IST
सार

Today Funny Jokes: आज कल के मानसिक तनाव से भरे जीवन में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम सभी दिन में कम से कम एक बार जरूर हंस लें। 

विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher Student Jokes Funny Jokes
अध्यापक-छात्र के चुटकुले - फोटो : Freepik

Today Funny Jokes: आज कल के मानसिक तनाव से भरे जीवन में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम सभी दिन में कम से कम एक बार जरूर हंस लें। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
 

Today Funny Jokes Teacher Student Jokes Funny Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

मास्टर जी - 'संगठन में शक्ति है' का उदाहरण दो...!
पप्पू - सर जेब में एक सिगरेट रखें तो मुड़-तुड़ जाती है 
पर यदि पूरा पैकेट रखें तो कड़क ही रहती है...!
फिर मास्टर जी ने पप्पू को तोड़-मरोड़ के कूटा..
 

Today Funny Jokes Teacher Student Jokes Funny Jokes
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला

पप्पू- डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आएगा...?
डॉक्टर- 50 हजार
पप्पू- अगर प्लास्टिक हम दें तो...
डॉक्टर (गुस्से से)- तो उसे पिघला कर चिपका भी लेना,
मुफ्त में हो जाएगा...!

Comedy Jokes: पत्नी- मंगल ग्रह पर जीवन संभव है क्या? पति का जवाब सुन नहीं कंट्रोल होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher Student Jokes Funny Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

मास्टर जी - मुहावरे का अर्थ बताओ 'सांप की दुम पर पैर रखना'
छात्र- पत्नी को मायके जाने से रोकना...!
मास्टर जी समझ नही पा रहे हैं कि इतनी गहरी जानकारी इसे कैसे हुई...?

Jokes in Hindi Funny: डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरूरत है, पत्नी का जवाब सुन फूट पड़ेगी हंसी

विज्ञापन
Today Funny Jokes Teacher Student Jokes Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

पति- मेरी शर्ट उल्टी करके प्रेस करना...
पत्नी- ठीक है...!
पति (कुछ देर बाद) - मेरी शर्ट प्रेस हो गई...?
पत्नी- नहीं...
पति- क्यों...?
पत्नी- मुझे उल्टी नहीं आ रही है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed