फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi Funny: डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरूरत है, पत्नी का जवाब सुन फूट पड़ेगी हंसी

Thu, 27 Mar 2025 03:32 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Mar 2025 03:32 PM IST
सार

Jokes in Hindi Funny: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और भागदौड़ आम बात हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तनाव को दूर करने का सबसे आसान और असरदार तरीका क्या है? हंसी। जी हां, हंसना न सिर्फ हमारे मूड को हल्का करता है, बल्कि घर के माहौल में भी पॉजिटिविटी भर देता है।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Husband wife Best friends Teacher Student Jokes in Hindi Jokes of the day
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

Jokes in Hindi Funny: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और भागदौड़ आम बात हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तनाव को दूर करने का सबसे आसान और असरदार तरीका क्या है? हंसी। जी हां, हंसना न सिर्फ हमारे मूड को हल्का करता है, बल्कि घर के माहौल में भी पॉजिटिविटी भर देता है। जब घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य भी तनावमुक्त रहते हैं। इसलिए हमें रोजाना हंसी-मजाक के लिए समय निकालना चाहिए। और हंसी की बात हो तो जोर-जोर से हंसना मत भूलिए।  इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।



टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?

मोनू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।

टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।

मोनू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो।

Jokes in Hindi Funny Husband wife Best friends Teacher Student Jokes in Hindi Jokes of the day
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

गोलू- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो?
पप्पू (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 केले खा सकता हूं।
गोलू ने हंसते हुए जवाब दिया- गलत जवाब दोस्त,
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा ?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो।
पप्पू घर पहुंचा और जाते ही बीवी से सवाल किया
तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो?
बीवी- मैं 4 केले खा सकती हूं।
पप्पू (निराश स्वर में बोला)- अगर 6 कहती तो
एक मस्त का जोक सुनाता तुझे

Jokes in Hindi Funny Husband wife Best friends Teacher Student Jokes in Hindi Jokes of the day
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरूरत है, ये लो नींद की गोलियां
पत्नी- उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Husband wife Best friends Teacher Student Jokes in Hindi Jokes of the day
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

मोनू- मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए, वह बर्तन फेंककर मारती है
सोनू- अभी मार रही है या पहले से
मोनू- 5 साल पहले से
सोनू- तो इतने साल बाद तलाक क्यों?
मोनू- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Husband wife Best friends Teacher Student Jokes in Hindi Jokes of the day
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed