{"_id":"64b2267f7866bb73110dd9c9","slug":"today-funny-jokes-santa-banta-viral-jokes-gf-bf-funny-chutkule-in-hindi-2023-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज के मजेदार जोक्स: बंता ने संता को बताया सिर दर्द दूर करने का गजब का उपाय, जानकर नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
आज के मजेदार जोक्स: बंता ने संता को बताया सिर दर्द दूर करने का गजब का उपाय, जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Today Funny Jokes: हंसी-मजाक और सकारात्मक माहौल में जीवन का हर पल खूबसूरत लगता है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए रहन-सहन में हंसने का अहम योगदान माना जाता है। आपको प्रसन्न रखने के लिए हम सोशल मीडिया पर वायरल कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपका चेहरा खिल उठेगा।
संता अपने हेल्थ के बारे में अपने डॉक्टर से मिलने गया,
संता की नौकरी, पगार, काम के प्रकार इत्यादि को सुनकर डॉक्टर ने सलाह दी-
ज़्यादातर पैदल चला करो
कोल्डड्रिंक्स कम कर दो
शराब तो बिलकुल ही छोड़ दो
बहुत ज्यादा पानी पियो
अगर आप-पास जाना हो तो रिक्शा से मत जाओ, चल के जाओ
बाहर का खाना पूरी तरह से बंद करो
घर पर तेल, घी मत खाओ और मांस, अंडे, मछली खाना बंद करो
संता ने हां तो बोल दिया.. फिर डरते-डरते सवाल पूछा-
डॉक्टर साब...मुझे हुआ क्या है??
डॉक्टर- तुम्हें हुआ कुछ नहीं है...तुम्हारी सैलरी ही कम है बे! इलाज झेल नहीं पाओगे...
2 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
संता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
बंता- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
संतै- क्यों?
बंता- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।
3 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
चार चींटियां रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं,
तभी वहां से एक हाथी गुजरने लगा।
उसे देख कर एक चींटी बोली- ओ हाथी मुझसे कुश्ती लड़ेगा?
इस पर बाकी चींटियां बोलीं- रहने दे बहन, बेचारा अकेला है...
टीचर ने परीक्षा में चार पृष्ठों का निबन्ध लिखने को दिया,
विषय था ‘आलस्य क्या है?’
एक बच्चे ने तीन पृष्ठों को खाली छोड़ दिया और चौथे पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा…
“यही आलस्य है...”
एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर चोरी हो रही थी
उसकी पत्नी- अरे उठो जी, घर में चोर आ गए और चोरी हो रही है,
पुलिस इंस्पेक्टर ने नींद में कहा- यार, मुझे सोने दो, अभी मेरी ड्यूटी का समय नहीं हुआ है...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।