{"_id":"64b120370a97a5fb57022607","slug":"jokes-teacher-student-jokes-in-hindi-viral-chutkule-in-hindi-2023-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jokes: टीचर- तुम बताओ, नीम हकीम खतरा-ए-जान का क्या अर्थ होता है? संता ने दिया मजेदार जवाब","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Jokes: टीचर- तुम बताओ, नीम हकीम खतरा-ए-जान का क्या अर्थ होता है? संता ने दिया मजेदार जवाब
Jokes: हंसने-मुस्कारने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसके साथ ही आप खुश रहते हैं और मानसिक तनाव दूर रहता है। इसलिए हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। आप नीचे दिए गए जोक्स पढ़कर भी हंस सकते हैं।
पति- पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
2 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
रोहन और मोहन बात कर रहे थे...
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था। तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना।'
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
3 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
टीचर संता से- तुम बताओ, नीम हकीम खतरा-ए-जान का क्या अर्थ होता है?
संता- ये हकीम तू नीम के पेड़ पर मत चढ़ना, तेरी जान को खतरा है।
नौकरानी- मेम साब जल्दी आइये ,
आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है ,
मालकिन- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ ,
नौकरानी- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं ,
मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।