फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: मां- कहां हो बेटी? लड़की का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Sun, 12 Oct 2025 04:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 04:04 PM IST
सार

Today Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले (Jokes And Chutkule in Hindi) आपकी उदासी दूर करते हैं और जीवन में खुशहाली लाते हैं।

विज्ञापन
Today Funny Jokes Mother Daughter Jokes in Hindi Jokes of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Today Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले (Jokes And Chutkule in Hindi) आपकी उदासी दूर करते हैं और जीवन में खुशहाली लाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...



एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।

BMW में से चार लम्बे चौड़े लड़के निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।

तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है। 

उन चारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।

बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”

तो उन में से सुरजिते बोला- कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनो से हम निपटते हैं !
 

Today Funny Jokes Mother Daughter Jokes in Hindi Jokes of the day
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता
अब मास्टर जी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?
 

Today Funny Jokes Mother Daughter Jokes in Hindi Jokes of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

मां- कहां हो बेटी? 
रिंकी- हॉस्टल में पढ़ रही हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो? 
मां- थिएटर में ठीक..तेरे पीछे बैठी हूं, ब्रेक में मेरे लिए भी पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक ले आना।

Desi Chutkule: गोलू के घर पर चोरी करने आए चोर, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Mother Daughter Jokes in Hindi Jokes of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 

Comedy Jokes: सास ने नई-नवेली बहू से कही ऐसी बात, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

विज्ञापन
Today Funny Jokes Mother Daughter Jokes in Hindi Jokes of the day
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

 मेंढक और बंता की बहस छिड़ी।
मेंढक- तुम में दिमाग नहीं है।
बंता- है..
मेंढक- नही है..
बंता- है…
इतने में मेंढक पानी में कूद गया।
बंता- ले अब इसमें सुसाइड करने वाली क्या बात थी भला...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed