फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: बॉयफ्रेंड को पिता से मिलवाने ले गई गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 28 Sep 2025 02:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 02:13 PM IST
सार

Today Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
Today Funny Jokes Jokes In Hindi The Girlfriend Took Her Boyfriend To Meet Her Father About The Wedding
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Today Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।



एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा...
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों...?
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए...
यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा...
मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे...?
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला
पप्पू- मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!
 

Today Funny Jokes Jokes In Hindi The Girlfriend Took Her Boyfriend To Meet Her Father About The Wedding
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को अपने पिता से मिलवाने लेकर गई
गर्लफ्रेंड के पिता बोले- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी पूरी जिंदगी
एक मूर्ख इंसान के साथ गुजारे
बॉयफ्रेंड- बस अंकल इसलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं।
फिर क्या था दे चप्पल के दे जूते
 

Today Funny Jokes Jokes In Hindi The Girlfriend Took Her Boyfriend To Meet Her Father About The Wedding
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका?
लड़के वाले- बहुत मेहनती है हमारा लड़का,सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है...!

Jokes: पत्नी- तुम हर शनिवार को मुझसे क्यों झगड़ा कर लेते हो? फिर पति का जवाब सुनकर सैंडल से कर दी धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Jokes In Hindi The Girlfriend Took Her Boyfriend To Meet Her Father About The Wedding
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो... मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना...!
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ...!
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे...!

Funny Jokes: लड़की- तुम्हें मेरी याद आती है? लड़के ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Today Funny Jokes Jokes In Hindi The Girlfriend Took Her Boyfriend To Meet Her Father About The Wedding
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed