Today Funny Jokes And Viral Chutkule in Hindi: अगर हम जोर जोर से हंसते हैं, तो एंडोर्फिन हार्मोंस का स्राव होता है। इसकी वजह से मस्तिष्क में ऐसे भाव आते हैं कि हम पूरी तरह स्वस्थ और खुशहाल हैं। इससे तनाव और चिंता जैसी परेशानियां धीरे-धीरे कम हो जाती हैं। योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। तो दे किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी ने अचानक पति को मारा जोर का चाटा, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट
पत्नी ने अचानक पति को जोर का चाटा मारा!
पति बेचारा तिलमिला उठा..
पति- मारा क्यों…?
पत्नी- जी मच्छर था… और मेरे जीते जी कोई और आपका खून चूसे ये मुझे बर्दाश्त नहीं...
संता- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
बंता- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
संता- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
नौकरानी- मेम साब जल्दी आइये आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है
मालकिन- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ
नौकरानी- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं/ मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है।
चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है?
दर्जी- 300 रुपए...
चिंटू- और निक्कर की...?
दर्जी- 100 रुपए...
चिंटू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...