आक कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। इस तनाव की वजह से वह कई बीमारियों से घिर जाता है। अगर आप तनाव से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। डाॅक्टर भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं जिससे वह कई बीमारियों से बच सकें। जोक्स और चुटकुले इंसानों को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी रूठकर- तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते, पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
पत्नी रूठकर-तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते
पति- अरे एक तुम ही तो हो, जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो
पत्नी- सचमुच डार्लिंग...कैसे ?
पति- मायके जाकर।
दो प्रेमियों ने सुसाइड की प्लानिंग की।
12345 बोलकर लड़का कूद गया और लड़की ने आंखें बंद करके मुंह फेर लिया
लड़के ने हवा में पैराशूट खोला और जोर से बोला..
मुझे पता था चुड़ैल तू नहीं कूदेगी!!!!
स्कूल के पीछे नदी में प्रिंसिपल डूब रहा था!
चिंटू ने देखा और जोर जोर से चिल्लाते हुए भागा!
कल छुट्टी है रे! .. कल छुट्टी है.....
नंबर वाला चश्मा... उतारने का घरेलू उपाय...
पहले दायें हाथ में दायी डंडी पकड़े
फिर बायें हाथ में बायी डंडी पकड़े धीरे से चश्मा आगे की तरफ खींचे चश्मा उतर जायेगा….