फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए? बंता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 26 Dec 2021 03:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
today funny jokes in hindi when santa reach hospital read santa banta majedar chutkule
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

जोक्स और चुटकुले इंसान इंसान की जिंदगी में खुशी लाते हैं। जोक्स और चुटकुलों को पढ़ने के बाद हंसता है जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है। इसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इतने मजेदार और जोक्स और चुटकुले हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगता है। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 




संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए? 

बंता- नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा.. 

ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है! 

संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है? सही तो कह रही थी नर्स ! 

संता- अरे... वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी!

today funny jokes in hindi when santa reach hospital read santa banta majedar chutkule
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

राजू एक दारू की दुकान पर गया और दारू की बोतल मांगने लगा 

दुकानदार- दारू खत्म हो गई है कल आना। 

राजू- लेकिन मुझे दारू आज ही चाहिए। 

दुकानदार- भाई गुस्सा क्यों होते हो, शांति से बात करो.... 

राजू- तो ठीक है बुलाओ शांति को...

today funny jokes in hindi when santa reach hospital read santa banta majedar chutkule
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, अचानक गाड़ी एक खंबे से टकरा गई 

पुलिस - बाहर निकल बे 

पप्पू- माफ कर दो साहब 

पुलिस- दारू पीकर गाड़ी चलाता है।

पप्पू- अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे...

विज्ञापन
विज्ञापन
today funny jokes in hindi when santa reach hospital read santa banta majedar chutkule
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

टीचर- मिंटू यमुना नदी कहां बहती है? 

मिंटू - जमीन पर 

टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है ? 

मिंटू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा

विज्ञापन
today funny jokes in hindi when santa reach hospital read santa banta majedar chutkule
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।

तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?

कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।

बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed