Today Funny jokes: हंसना हम सभी के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि सेहतमंद रहने के लिए हंसी फायदेमंद है। अगर आपको स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। आप हंसने के लिए जोक्स और चुटकुले की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: जब अपनी पत्नी से परेशान गया पप्पू, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पप्पू- मैं अपनी बीवी से परेशान हो चुका हूं
गप्पू- क्यों, ऐसा क्या हुआ?
पप्पू- यार वो सारा दिन यूट्यूब पर पकवानों की रेसिपी देखती रहती है।
गप्पू- हां... तो इसमें दिक्कत क्या है?
पप्पू- शाम को बनाती तो दाल-चावल ही है।
एक बार एक लड़की भगवान से मन्नत मांगी...
हे भगवान किसी समझदार लड़के को मेरा बॉयफ्रेंड बना दो
भगवान बोले- अगर समझदार होगा तो वो इन सब लफड़ो में पड़ेगा ही नहीं जा बेटी घर जा।
डॉक्टर - आपने आने में देर कर दी...
राजू (हैरान और उदासी भरे शोब्दों में)- क्या हुआ डॉक्टर साहब? कितना वक्त बचा है मेरे पास...?
डॉक्टर - मर नहीं रहे हो, छह बजे का अपॉइंटमेंट था और तुम सात बजे आए हो...!
संता- झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है?
बंता- नहीं, तुम ही बताओ।
संता- सिर्फ इतना बोलो- 'सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या...?' ये 100 फीसदी काम करता है...!