Today Funny Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और चिंता से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए इंसान को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है बल्कि उसे एक अच्छे माहौल की जरूरत होती है। जोक्स और चुटकुल इंसाने को हंसाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: पप्पू- क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हैं? डॉक्टर का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
पप्पू- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हैं?
डॉक्टर- हां, तुम्हारी आंखें बहुत कमजोर हैं।
पप्पू- इतनी जल्दी आपको कैसे पता चला?
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।
सरकारी नौकरी के लिए भगवान के पास पहुंचा टोनी...
चिंटू- हे भगवान...मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो
भगवान- नारियल, केला और सेब नहीं लाए?
चिंटू- भगवान... आप कर्म करो,
फल की चिंता मत करें..!!
गटरू- एक किलो शक्कर देना
दुकानदार- ठीक है देता हूं अभी
दुकानदार- और क्या चाहिए।
गटरू- कुछ नहीं बस इतना ही दे दो
दुकानदार- हमारे पास सब कुछ मिलता है
गटरू- सरकारी नौकरी लगवा दो फिर...
रिंकू- आज मैंने अपनी बीवी को वॉचमैन के साथ पिक्चर देखने जाने का प्लान बनाते हुए सुना।
पिंकू- तुम उनके पीछे नहीं गए?
रिंकू- नहीं यार, दरअसल वह पिक्चर मेरी देखी हुई थी!!