फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पड़ोसी- भाभी जी भाई साहब नहीं दिख रहे हैं, महिला का जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Sat, 22 Feb 2025 04:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Feb 2025 04:29 PM IST
सार

Today Funny Jokes: हंसने से इंसान से सेहतमंद रहता है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए जिससे मानसिक तनाव से बचा सके। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां भी उससे दूर रहती हैं। 

विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi Padosi Jokes in Hindi New Jokes in Hindi
Jokes in Hindi, Chutkule - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes: हंसने से इंसान से सेहतमंद रहता है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए जिससे मानसिक तनाव से बचा सके। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां भी उससे दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) इंसान को खूब हंसाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स (jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...
 

Today Funny Jokes in Hindi Padosi Jokes in Hindi New Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पड़ोसी- भाभी जी भाई साहब नहीं दिख रहे हैं।
भाभी- हमारा झगड़ा हो गया है वह गार्डन में हैं।
पड़ोसी- मैंने देखा गार्डन में नहीं हैं वो।
भाभी- खोदकर देखा।
पड़ोसी बेहोश
 

Today Funny Jokes in Hindi Padosi Jokes in Hindi New Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

टीचर- सबसे ज्यादा नकल कहां पर होती है?
छात्र- व्हाट्सएप पर।
टीचर- शाबाश... 100 में से पूरे 100 नंबर।

Chutkule in Hindi: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi Padosi Jokes in Hindi New Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

राजू- मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू दीवार के आर पार देख सकते हैं।
छोटू- वाह, ऐसी क्या चीज बनाई है?
राजू- छेद .
छोटू- आज तक हंसने में लगा है...

Jokes: सब्जीवाला- मैडम अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या? पति- तुमहें कैसे पता? वजह जान हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Today Funny Jokes in Hindi Padosi Jokes in Hindi New Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

बबली भाभी फिल्म देखने गई थी,
इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती भाभी ने
कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा- भाई साहब,
क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था?
आदमी (गुस्से में)- हां, कुचला था, पर अब क्यों माफी मांग रही हो?
बबली भाभी- माफी-वाफी नहीं भैया, इसका मतलब कि मेरी सीट इसी लाइन में है....!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed