सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है और मूड भी फ्रेश रहता है। हंसने की वजह से हमेशा मन प्रसन्न रहता है और चेहरे पर चमक रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं, क्योंकि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
बीवी से परेशान पति एक दिन
पंडितजी के पास पहुंचा
पति- “पंडितजी, एक बात बताइये
ये जनम जनम का साथ वाली बात
सच है क्या ?”
पंडितजी- “सौ फ़ीसदी सच !
पति- “मतलब मुझे अगले जनम में
भी यही पत्नी मिलेगी …
पंडितजी- “बिलकुल !
पति- “हे भगवान ! फिर तो
ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा
नही …!!
पत्नी- अगर मैं 4 -5 दिन घर में ना
दिखूं तो आपको कैसा लगेगा?
पति- (खुशी से) अच्छा लगेगा।
फिर तो पत्नी उसे सोमवर को भी
ना दिखी,
मंगलवार को भी नहीं दिखी,
बुध को नहीं, गुरुवार को भी नहीं दिखी,
शुक्रवार को जब आंख का सूजन थोड़ा
कम हुआ तब -थोड़ी दिखाई
देना शुरू हुई।
पत्नी-आपने मुझ में
क्या देख कर शादी की..?
पति- कुछ नहीं बस
बचपन से शौक था बड़े
पंगे लेने का