फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: मैं तुम्हारे फैसले की इज्जत करता हूं, पति का जवाब सुनकर पत्नी की बोलती हो गई बंद

Tue, 02 Sep 2025 01:16 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 02 Sep 2025 01:16 PM IST
सार

Funny Jokes: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Husband Wife Desi Chutkule Pati Patni Viral Jokes New Jokes 2025
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......


पत्नी- मैं आपसे बात नहीं करुंगी
पति- ठीक है
पत्नी- क्या तुम कारण नहीं जानना चाहते?
पति- नहीं मैं तुम्हारे फैसले की इज्जत करता हूं.....
Today Funny Jokes In Hindi Husband Wife Desi Chutkule Pati Patni Viral Jokes New Jokes 2025
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- गोलू बताओ वेल्डिंग और वैडिंग में क्या अंतर है?
गोलू- मैम वेल्डिंग में पहले चिंगारी निकलती है और फिर
हमेशा के लिये गठबंधन हो जाता है
लेकिन वैडिंग में पहले गठबंधन होता है और जिंदगीभर
चिंगारिया निकलती रहती है....

टीचर (रोहन से)- अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हो, 
जिनमें से 6 तुम सविता को, 4 रीता को और 5 डौली को
दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा?
रोहन- सर, मुझे तीन नई गर्लफ्रेंड मिलेंगी.....
Today Funny Jokes In Hindi Husband Wife Desi Chutkule Pati Patni Viral Jokes New Jokes 2025
सास बहू जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सास ने बहू को दाल बनाने के लिए कहा
थोड़ी देर बाद आकर सास दाल को देख जोर से चिल्लाई और बोली-
ये क्या बना दिया?
बहू- मांजी एक चीज ही तो डालना भूल गई, आप इतना गुस्सा क्यों हो रही हो?
सास- अरे बहू, तू इसमें दाल डालना ही भूल गई.....


Funny Chutkule: बॉयफ्रेंड- कहां जा रही हो? गर्लफ्रेंड का जवाब पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Husband Wife Desi Chutkule Pati Patni Viral Jokes New Jokes 2025
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
बीमार पति को डॉक्टर के पास ले गई पत्नी
डॉक्टर- इनको अच्छा खाना दो, हमेशा खुश रखो,
घर की कोई भी प्रॉब्लम इनसे डिस्कस मत करो, फालतू की फरमाइशें
मत करो ताकि इनकी चिंताएं न बढ़ें
अगर ऐसा किया तो ये 6 महीने में ठीक हो जाएंगे.....


डॉक्टर- तुम्हें दवाई 10 बजे लेने को बोला है,
तुम पांच बजे ही क्यों ले लेते हो?
सोनू- दुश्मन पर वार किया जाना चाहिए
जब वो तैयार न हो.....

विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Husband Wife Desi Chutkule Pati Patni Viral Jokes New Jokes 2025
मजेदार चुटकुले - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी- आपका बेटा बहुत गंदी-गंदी गालियां देता है,
जरा समझाइए उसे
लड़के का पिता- अभी उम्र ही क्या है, उसकी
बड़ा होकर अच्छी-अच्छी गालियां बकना सीख जाएगा
पड़ोसी बेहोश...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed