हंसने से हमारा मन और शरीर स्वस्थ रहता है। हमें हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम दिन में समय निकालकर कभी भी हंस सकते हैं। हंसने की वजह से इंसान मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकता है। आपको हंसाने के लिए हम हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हंसाने वाले चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: लड़की- हम कहां जा रहे हैं? लड़के का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़का- लड़की को अपनी कार में बिठा कर ले जा रहा था
लड़की- हम कहां जा रहे है?
लड़का- लॉन्ग ड्राइव पे
लड़की- वाओ, पहले क्यों नहीं बताया?
लड़का- मुझे खुद अभी पता चला
लड़की- कैसे?
लड़का- ब्रेक नहीं लग रहे।
सेल्समेन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
टिंकू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते। आज पाउडर लगा देंगे, तो कल परफ्यूम मांगेगा!
सेल्समेन बेहोश...
पिंटू- गोलू जी आप क्या करते हैं?
गोलू- मैं तो पायलट हूं।
पिंटू- अच्छा गोलू जी, कौन-सी एयरलाइन्स में पायलट हैं आप?
गोलूछ अरे मैं घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं।
इसे सुनकर पिंटू आज भी हंस रहा है...
सावन सोमवार का व्रत रखकर एक खूबसूरत लड़की भोजपूरी में भगवान शिवजी से बोली...
लड़की- हमनी के तोहरे जैसन वर चाही, वर्ना हम बियाह नैखे करब
भगवान शिवजी बोले-तोहार से पहले लड़की के इहै इच्छा बा।
लड़की- हम त उ लड़की से बड़ बानी, पहले हमार अर्जी पर ध्यान दी।
भगवान शिवजी बोले- तथास्तु।
कुछ महीने बाद भोला नाम से लड़की की शादी हुई