Hindi News
›
Photo Gallery
›
Humour
›
Latest Jokes in Hindi fight between husband and wife read funny chutkule in hindi
{"_id":"6230b73c73af2b55e23bd441","slug":"latest-jokes-in-hindi-fight-between-husband-and-wife-read-funny-chutkule-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Latest Jokes in Hindi: पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Latest Jokes in Hindi: पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अंदर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पड़ोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!
2 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
पत्नी- अजी तुम गोवा जा रहे हो तो मुझे अपने साथ क्यों नहीं ले जाते?
पति- अरे पगली, कोई होटल जाता है तो टिफिन साथ ले जाता है क्या।
3 of 7
वायरल जोक्स
- फोटो : iStock
पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए, तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए।
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते है।
पिता- क्यों?
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना.... कुछ दिन बाद...
बाप- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू...
चिंटू- दिमाग खराब मत करो हरीशचंद्र...तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो
दे जूते.....दे चप्पल.....दे जूते
विज्ञापन
5 of 7
वायरल जोक्स
- फोटो : iStock
वकील- तुम्हारे पति की मौत कैसे हुई?
महिला- जहर खाने से
वकील- ...फिर ये चोट के निशान कैसे हैं?
महिला- पीने से मना कर रहे थे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।