फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: पिता से बेटा- एग्जाम नजदीक आ रहे हैं, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Fri, 20 Feb 2026 10:29 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 20 Feb 2026 10:29 AM IST
सार

Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Father Son Viral Jokes Latest New Jokes Jija Sali Desi Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Jokes, Chutkule in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



पिताजी- कहां हो बेटे?
बेटा- हॉस्टल में पढ़ रहा हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं,
इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!
आप कहां हो?
पिताजी- ठेके पे तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं,
एक हाफ मेरा भी ले लेना......


पिता ने ली बेटे की तलाशी
पिता- तुम्हारी जैकेट से सिगरेट और लड़कियों के नंबर निकले, 
बताओ कब से चल रहा है, ये सब?
बेटा- लेकिन ये जैकेट तो आपकी है, पापा
बेटे की बात सुनकर पिता की बोलती हुई बंद......  

Today Funny Jokes In Hindi Father Son Viral Jokes Latest New Jokes Jija Sali Desi Chutkule
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पति- मेरे लिए तो दूर-दूर से रिश्ते आते थे
पत्नी- हां नजदीक रहने वाले तुम्हारे लच्छन जानते होंगे
पत्नी की बात सुनकर पति की बोलती बंद हो गई.... 
Today Funny Jokes In Hindi Father Son Viral Jokes Latest New Jokes Jija Sali Desi Chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
राजू ने पत्नी को वश में करने के लिए एक बाबा से ताबीज लिया 
एक महीने बाद राजू, बाबा के पास आकर बोला-
बाबा पत्नी पर तो कोई असर नहीं हुआ, लेकिन पड़ोसन वश मे आ गई
बाबा- चलो इफेक्ट न सही, साइड इफेक्ट तो हुआ......
 

Comedy Jokes: गर्ल्स हॉस्टल की तरफ जाने को लेकर टीचर ने पप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी


Funny Jokes: पति से पत्नी- तुम मुझे कहीं घुमाने नहीं ले गए, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Father Son Viral Jokes Latest New Jokes Jija Sali Desi Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मास्टर- कुतुबमीनार कहां है?
चिंटू- पता नहीं
मास्टर- फिर बेंच पर खड़े हो जाओ
चिंटू बेंच पर खड़ा हो जाता है और कुछ देर बाद कहता है-
मास्टर जी, यहां से भी नहीं दिख रहा है......


टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक 
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे......
विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Father Son Viral Jokes Latest New Jokes Jija Sali Desi Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पहला आदमी- पहले जब लोग सोते थे, तो शरीर को आराम मिलता था 
दूसरा आदमी- और अब
पहला आदमी- अब सोते हैं तो मोबाइल को आराम मिलता है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed