फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पति से पत्नी- तुम मुझे कहीं घुमाने नहीं ले गए, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Thu, 19 Feb 2026 09:19 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 19 Feb 2026 09:19 AM IST
सार

Jokes In Hindi: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
Husband Wife Comedy Jokes Jija Sali Chutkule Pati Patni Funny Jokes Joke Of The Day New Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

New Funny Jokes: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



पत्नी- शादी के पांच साल हो गए ,
पर आजतक तुम मुझे कहीं घुमाने नहीं ले गए
पति- ठीक है, शाम को लेकर चलूंगा
शाम को पति, पत्नी को शमशान घाट ले गया घुमाने 
पत्नी- छी, ये कोई घूमने की जगह है
पति- अरे पगली, लोग मरते हैं यहां आने के लिए.......

Husband Wife Comedy Jokes Jija Sali Chutkule Pati Patni Funny Jokes Joke Of The Day New Jokes
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का-  बाबू मुझे सरप्राइज दो
लड़की- चलो आज तुम्हें मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड से मिलवाती हूं
लड़की का जवाब सुनकर लड़के की बोलती हो गई बंद....


बॉयफ्रेंड- कहां हो बेबी?
गर्लफ्रेंड- मैं मॉम-डैड के साथ फाइव स्टार में डिनर कर रही हूं,
घर पहुंच कर बात करती हूं, वैसे तुम कहां हो?
बॉयफ्रेंड- जिस भंडारे में तुम खा रही हो,
मैं वहीं तुम्हारे पीछे वाली लाइन में 
पूड़ी परोस रहा हूं, चाहिए हो तो बता देना.....
Husband Wife Comedy Jokes Jija Sali Chutkule Pati Patni Funny Jokes Joke Of The Day New Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक महिला ब्यूटी पार्लर जाती है
महिला- काफी दिनों बाद अच्छा फेशियल हुआ है,
काफी एक्सपीरियंसड लगती हो, पहले कहां काम करती थी तुम?
रिंकी- मैम आज मेरा पहला दिन है,
इससे पहले मैं बर्तन मांजने का काम करती थी...


Jokes: इंटरनेट न चलने पर राजू ने सुरेश से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप


Comedy Jokes: सास से बहू- कहीं इनका किसी और लड़की से चक्कर तो नहीं चल रहा, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Comedy Jokes Jija Sali Chutkule Pati Patni Funny Jokes Joke Of The Day New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
ससुर (दामाद से)- शादी के बाद जीवन कैसा बीत रहा है? 
दामाद- अब क्या ही बताऊं ससुर जी, आदमी शादी से पहले गर्मजोशी में, 
शादी के बाद कुछ दिनों तक मदहोशी में और उसके बाद का पूरा जीवन
खामोशी में रहता है....


दामाद- आपकी लड़की में दिमाग नाम की कोई चीज नहीं है, 
मुझे पहले पता होता तो में ये शादी ही नहीं करता
ससुर- जब तुम देखने आए थे, तो तुमने सिर्फ हाथ मांगा था
दिमाग की तो कोई बात ही नहीं हुई थी
अब कुछ नहीं हो सकता.....
विज्ञापन
Husband Wife Comedy Jokes Jija Sali Chutkule Pati Patni Funny Jokes Joke Of The Day New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- उदास क्यों है?
मोहन- यार मेरी गर्लफ्रेंड के परिवार वालों ने
उसकी शादी तय कर दी है
सुरेश- मैं तेरे हालात देखते हुए,
तुझे एक शायरी सुनाता हूं,
डाली ने डाली पर नजर डाली,
किसी ने इस पर डाली तो किसी ने 
उस पर डाली, तुमने जिस पर नजर डाली,
उसके बाप ने उसकी शादी कहीं और कर डाली......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed