Today Funny Jokes in Hindi: हंसने से उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: दूल्हा- क्या अब मैं घूंघट उठाकर चेहरा देख लूं? दुल्हन का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
Today Funny Jokes in Hindi: मजेदार जोक्स के साथ ही आज जोक्स के खजाने में कई तरह चुटकुले हैं। इन मजेदार चुटकुलों (Majedar Jokes) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
दूल्हा- क्या अब मैं घूंघट उठाकर चेहरा देख लूं?
दुल्हन- हां... लेकिन देखकर डिलीट कर देना।
लड़की- मैं तुम्हारे लिए आग पे चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं।
लड़का- लव यू जानू, अभी मिलने आ जाओ न।
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में आऊंगी तो काली नहीं हो जाऊंगी।
Chutkule in Hindi: टीचर: तुम्हारे पापा कह रहे थे कि तुम स्कूल से सीधा घर नहीं जाते? लड़के ने दिया गजब का जवाब
पति- अरे! तुमने कहा था कि आज खाने में दो ऑप्शन होंगे।
लेकिन तुमने तो केवल ये लौकी की सब्जी ही बनाई है।
पत्नी- हां, तो 2 option ही तो हैं...।।
पहला- खाना है तो खाओ।
दूसरा- नहीं तो रहने दो!
Jokes in Hindi: बेटा- पापा दीवाली पर मैं गर्लफ्रेंड को क्या दूं? बाप ने दिया झन्नाटेदार जवाब
संता ने बंता से कहा- 20 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।
बंता- क्यों, क्या तुम्हें अलार्म सुनाई नहीं देता था?
संता- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए मेरी बीवी ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी।