आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम कभी भी हंस सकते हैं। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिल रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: बॉस- क्या बात है आज तो बहुत सुन्दर लग रही हो? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
संता- श्यामू , बोले तो... ये Ford क्या है?
बंता- भाई गाड़ी है...गाड़ी..!
संता- तो फिर, ये Oxford क्या है...?
संता- सिंपल है भाई, OX माने बैल और Ford माने गाड़ी... Oxford बोले तो बैलगाड़ी....!!!
साली जी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी
जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी?
साली- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें
जीजा- क्यों क्या हुआ?
साली- मैं जानना चाहती हूं कि
मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं
बेटा बाप से- पापा साढ़ू का रिश्ता क्या होता है
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं...
तभी वहां मम्मी आ गई बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले'।
एक खूबसूरत लड़की को सड़क पर तड़पता देख टीटू बोला कितना हसीन चेहरा, कितनी प्यारी आंखें।
दूर खड़ी लड़की की सहेली बोली-अरे ओ।
यहां Tik Tok की शूटिंग हो रही है...तेरी प्रेम कहानी की नहीं।