जीत और हार जीवन का हिस्सा है और हमें हर हाल में मुस्कुराना चाहिए। जब हम जीवन में जीतते हैं तो हम हंसते ही हैं हार को भी हंसी-खुशी स्वीकार करना चाहिए। इसी तरह हमें अच्छे और बुरे समय में भी मुस्कुराते रहना चाहिए। अगर हम दुख में भी मुस्कुराते रहें, तो बुरा वक्त आसानी से और जल्दी बीत जाता है। इंसान को बुरे वक्त में भी हंसाने का काम जोक्स करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें आप पढ़ने के बाद आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे, तो चलिए चलते हैं इस हंसने और हंसाने के इस सफर पर...........
Hindi Jokes: पिंटू की मम्मी ने कहा- रसोई घर से एक गिलास लेकर आना, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
एक चोर को कोर्ट में पेश किया गया...
जज- तुमने इसके पैसे क्यों चुराए...
चोर- ये सरासर झूठ है...इसने मुझे खुद पैसे दिए हैं...
जज- इसने तुम्हें पैसे कब दिए...?
चोर- जब मैंने इसे बंदूक दिखाई...
टीचर- ऐसे पक्षी का नाम बताओ, जो उड़ नहीं सकता...
रिंकी - सर मरा हुआ पक्षी....
सैल्समैन आप कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे....
पप्पू - नहीं, हम कॉकरोच को इतना प्यार नहीं करते...
अगर आज उसके लिए पाउडर खरीदेंगे तो कल को वो सैंट मांगेगा...
सेल्समैन बेहोश...
सोहन आज मेरे पास इतने पैसे हैं कि मैं
मोहन - बीच में ही कितने पैसे हैं!
सोहन इतने कि तीन चार बिस्कुट के पैकेट खरीद सकता हूं